घर पहुँचा शहीद लेफ्टिनेंट आकाश का शव

मेरठ रीजनघर पहुँचा शहीद लेफ्टिनेंट आकाश का शव

Date:


घर पहुँचा शहीद लेफ्टिनेंट आकाश का शव

उमड़ी भीड़ ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

शहीद लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी का शव शनिवार को कंकरखेड़ा सिल्वर सिटी स्थित घर पर आया तो लोगों की भारी भीड़ शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी । भारत माता के जयकारों और देश प्रेमी नारों से माहौल गुंज उठा । सभी ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की । उधर , शव को देख शहीद के माता पिता ने अपनी सुध खो दी , उनको अपनी आखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका बेटा शहीद हो गया है । जब सैनिकों ने आकाश के पार्थिव शरीर को उतारा तो मां – बाप ने उन्हें अपने बेटा मानने से भी इन्कार कर दिया ।

उनका कहना था कि यह मेरा बेटा नहीं , वह तो असम में । वह शहीद नहीं हुआ , ऐसी भावनाएं और बातों को सुनकर वहां पर मौजूद सभी आंखों से आंसुओ की धारा बहने लगी । बता दें कि गुरूवार को असम में गस्त करने गए लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी की पैर फिसलने से खाई में गिरने से मौत हो गई थी । तकरीबन एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शहीद का शव बरामद किया गया था । शनिवार को लगभग छह बजे सेना की गाड़ी से कुछ सैनिक शहीद के शव को लेकर आए , लेकिर इनमें सेना का कोई बड़ा अधिकरी मौजूद ना था और न ही मेरठ से कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकरी ही पहुंचा ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related