लाइफस्टाइल डेस्क। Body Odor Reasons – पसीना आना एक आम बात है। दरअसल, शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए पसीना आता है। लेकिन पसीने से अजीब सी बदबू आने लगे तो दिक्कत हो जाती है , क्या आप जानते है की पसीने से बदबू क्यों आती है ? बैक्टीरिया ही हर बार वजह नहीं होती बल्कि अन्य कई कारक होते हैं, जो इसके जिम्मेदार होते है। चलिए जानते है।
स्ट्रेस
स्ट्रेस के कारण व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक पसीना आता है, जो इसे तेज गंध में बदल देता है। पसीने और उसकी स्मेल को कम करने के लिए स्ट्रेस को मैनेज करे।
डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या होने पर शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है साथ ही अगर हाई ब्लड शुगर की समस्या हो तो भी शरीर से स्मेल आ सकती है। इसे नजरअंदाज नहीं करे और डॉक्टर से सलाह लें।
खानपान
खानपान की आदतों में बदलाव करते हैं तो भी ये समस्या होती है, ऐसे में एक बार डायटीशियन से मिलकर इसके ऊपर जानकरी ले। साथ ही खानपान अच्छा रखे।
दवाओं
स्वास्थ्य समस्याओं को मैनेज करने के लिए कुछ दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन कभी – कभी ये दवाओं से भी शरीर से बहुत अधिक स्मेल आ सकती है। क्योंकि दवाइयों में कुछ केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो डी स्मेल पर विपरीत असर डलते है। (Image/Freepik)

