Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मियों में पसीने की दुर्गंध आती है तो इन आदतों को अपनाएं


गर्मियों में पसीने की दुर्गंध आती है तो इन आदतों को अपनाएं

गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों का पसीना इतना ज्यादा दुर्गंध करता है कि आसपास बैठे लोगों को भी असुविधा होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ घरेलु उपाय किए जाएं। साथ ही कुछ आदतों को भी छोड़ना जरूरी है। तो चलिए जानें कौन से हैं वो खास तरीके। 

—रोज नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर अगर आप अपने अंडरआर्म्स पर लगाएंगे तो पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी। 

—अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाने से भी दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।

—एंटीसेप्टिक साबुन का इस्तेमाल करें और जिन भागों पर पसीना अधिक होता है वहां चिकित्सक के परामर्श से एंटीफंगल पाउडर डालें। नहाने के पानी में चुटकी भर फिटकरी डालकर नहाने से भी पसीने से दुर्गंध नहीं आती।  

—खीरे में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप नहाने के बाद कुछ देर खीरे के टुकड़े अपने अंडरआर्म्स पर रखेंगे तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स पसीने के बैक्टीरिया को खत्म कर देंगे। इससे पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी।

—पसीने की दुर्गंध को रेकने के लिए फाइबरयुक्त डाइट बहुत फायदेमंद है। गेंहू, सोया जैसे अनाज और हरी सब्जियों का सेवन करने से पसीने से दुर्गंध नहीं आती। 

Exit mobile version