Site icon Buziness Bytes Hindi

बॉबी देओल ने धरा साधू का अवतार


बॉबी देओल ने धरा साधू का अवतार

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग वेब सीरीज आश्रम का पहला लुक जारी कर दिया गया है. इसे खुद बॉबी देओल ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “आश्रम का पहला लुक ये रहा. मैं इसे आप सभी के साथ 28 अगस्त, 2020 को एक साथ देखने का इंतजार कर रहा हूं.” बॉबी देओल ने ये भी जानकारी दी है कि ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर होगा स्ट्रीम होगा. बहरहाल, उनके लुकी की काफी तारीफ हो रही है.

बॉबी देओल वेब शो आश्रम में एक साधू के रोल में हैं. उनके फर्स्ट लुक को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस सीरीज में दर्शन कुमार इंस्पेक्टर बने हैं. खास बात यह है कि इस वेब शो मशहूर टीवी आर्टिस्ट सचिन श्रॉफ की वापसी हो रही है. हाल के बरसों में वे ग्लैमर जगत से जरा दूर रहे हैं. आश्रम को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा बना रहे हैं.

हाल ही में बॉबी देओल की Netflix सीरीज ‘क्लास ऑफ ’83(CLASS OF ’83)’ का लुक जारी किया गया था. इसमें वो पुलिस अफसर के रोल में नजर आए थे. बॉबी देओल हाल ही में रेस 3 और हाउसफुल 4 जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आए थे.

Exit mobile version