Site icon Buziness Bytes Hindi

क्या कभी अपने बोट लाइब्रेरी की सैर की है? यहां जानें भारत की बोट लाइब्रेरी का किराया


क्या कभी अपने बोट लाइब्रेरी की सैर की है? यहां जानें भारत की बोट लाइब्रेरी का किराया

 पश्चिम बंगाल परिवहन निगम ने एक अनोखी पहल की है, उन्होंने एक बुक स्टोर के साथ मिलकर बच्चों के लिए नौका पर एक पुस्कालय की शुरुआत की है।

एक अधिकारी ने बताया कि नौका पुस्तकालय का मकसद है कि पाठक हुगली नदी पर नौका की सवारी करते हुए और कोलकाता की सुदंरता का लुत्फ उठाते हुए किताबें पढ़ सकें। ‘यंग रीडर्स बोट लाइब्रेरी पर बच्चों के लिए अंग्रेजी और बांग्ला भाषा की 500 किताबें उपलब्ध हैं।

Image by StockSnap from Pixabay 

अधिकारी ने कहा, ” नौका पुस्कालय पर पाठकों को तीन घंटे की यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नौका मिलेनियम पार्क से शुरू होगी और बेलूर मठ जेटी तक जाएगी फिर वहां से वापस आएगी। इस पर मुफ्त ‘वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के लिए इसका शुल्क 50 रुपए और व्यस्कों के लिए 100 रुपए है।

Exit mobile version