मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित

एजुकेशनमध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित

Date:


मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरु होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

शिक्षा मंडल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 30 अप्रैल और एक मई से शुरु होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ये परीक्षाएं अब जून के पहले सप्ताह से आयोजित की जा सकती है तथा शिक्षा मंडल इस संबंध में संशोधित नया कार्यक्रम जारी करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related