Site icon Buziness Bytes Hindi

खूनी हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव


खूनी हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव

महिला बीडीसी सदस्य को आधी रात उठाने पहुंचा भाजपा प्रत्याशी का पति, जेठ ने किया विरोध तो कर दी हत्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रहे ब्लॉक प्रमुख चुनाव अब खूनी हो चला है । सूबे के बहराइच जिले में महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने पर विरोध किया तो भाजपा प्रत्याशी के पति ने महिला के जेठ की बन्दूक की बट से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी । हत्या की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय भाजपा प्रत्याशी के पति के साथ सरकारी गनर भी मौजूद रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र के दीना पुरवा गांव में भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी ब्लॉक प्रमुख की दावेदार हैं। बीती रात लगभग दो बजे बीडीसी सदस्य यदुराई देवी पत्नी सुंदर लाल के घर में भाजपा प्रत्याशी के प्रति सुधीर यज्ञसैनी सरकारी गनर व अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वहां पर महिला बीडीसी को उठाकर ले जाने लगे जिसका परिजनों ने विरोध किया।

विरोध के दौरान मौके पर बवाल की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख भाजपा प्रत्याशी के पति बीडीसी को जबरन ले जाने लगे जिसमें मारपीट की नौबत आ गयी । इस दौरान महिला बीडीसी सदस्य के जेठ माया राम पुत्र बराती के ऊपर बंदूक की बट से हमला कर दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही जेठ की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Read also: अयोध्या: सरयू नदी में एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, तीन बचाये गए, बाक़ी की तलाश

विरोध के दौरान मौके पर बवाल की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख भाजपा प्रत्याशी के पति बीडीसी को जबरन ले जाने लगे जिसमें मारपीट की नौबत आ गयी । इस दौरान महिला बीडीसी सदस्य के जेठ माया राम पुत्र बराती के ऊपर बंदूक की बट से हमला कर दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही जेठ की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर एसपी सुजाता सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई. सुजाता सिंह ने बताया कि, भाजपा प्रत्याशी के पति समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ हत्या व अपहरण के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version