Site icon Buziness Bytes Hindi

Blood Pressure: इन जड़ी-बूटियों से करें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, जानें क्या हैं वह जड़ी-बूटियां

आज के समय में बीपी की समस्या से हर कोई दो-चार होता रहता है, वहीं ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता रहता है कि वह क्या खायें और क्या नहीं? इसके साथ ही लोग इसके उपचार को लेकर भी बड़ा संशय में रहते हैं, कि वह इलाज कराएं या नहीं? वहीं इसका बेहतर इलाज आयुर्वेद में भी है, जहाँ से इलाज पाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

त्रिफला है बहुत लाभदायक- 
त्रिफला को शरीर के अन्य फायदों के लिये भी जाना जाता है, वहीं यह बहेड़ा, आंवला, हरड़ से मिलकर बनी होती है। वहीं बीपी की समस्या के दौरान इसका सेवन करने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है साथ ही यह वजन भी कम करता है। इसके साथ ही यह रक्त परिसंचरण में सुधार करके रक्त वाहिकाओं को दीवारों पर पड़ने वाले दवाब को कम करती है, इसे आप खाने के बाद एक चम्मच पानी में मिलाकर ले सकते हैं। 

अर्जुन भी है बहुपयोगी- 
अर्जुन को भी बीपी की समस्या के लिये बहुउपयोगी माना गया है, यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है, साथ ही इसकी छाल नेचुरल बेटा ब्लॉकर के रूप में जानी जाती है, जिसके कई फायदे हमारे शरीर को होते हैं। 

अश्वगंधा-
यह जड़ी बूटी आयुर्वेद में बहुत प्रचलित है, इसके साथ ही यह स्ट्रेस हार्मोन और व्यक्तियों के उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। इसके साथ ही इसके सेवन के शरीर को कई अन्य फायदे हैं, यह तनाव को भी नियंत्रित करता है।

Exit mobile version