अजीत सिंह लंगड़ा की ब्लाक प्रमुख पत्नी ने बाहुबली धनंजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

विधानसभा चुनावअजीत सिंह लंगड़ा की ब्लाक प्रमुख पत्नी ने बाहुबली धनंजय सिंह के...

Date:


अजीत सिंह लंगड़ा की ब्लाक प्रमुख पत्नी ने बाहुबली धनंजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

लखनऊ। Dhananjay Singh Latest News Hindi – मऊ की मोहम्मदाबाद गोहना की ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी से शिकायत की है। इस शिकायत में अपील की गई है कि धनंजय सिंह की ओर जौनपुर की मल्हनी विधानसभा से नामांकन किया गया है, उसे खारिज किया जाए। क्योंकि, धनंजय सिंह भगोड़ा हैं। कानून भगोड़ा को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : चुनावी हिंसा में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

रानू सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि धनंजय सिंह के उपर मेरे पति अजीत सिंह की हत्या का आरोप है। उसके खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड में आईपीसी की धारा 302, 307, 120बी, 34, 201, 212 में एफआईआर दर्ज की गई है और यह वांछित है। इसके अलावा लखनऊ की सीजीएम कोर्ट की ओर नॉन बेलेबल वॉरंट यानी एनबीडब्ल्यू जारी किया जा चुका है। इसके अलावा धारा 82 की कार्यवाही भी हो चुकी है। रानू ने यह भी बताया है कि धनंजय सिंह के उपर 25 हजार का इनाम है। साथ ही इन सभी आरोपों में धनंजय सिंह को लखनऊ न्यायालय की स्पेशल जज सीबीआई-3 के यहां एंट्रीसेप्टरी जमानती बेल भी दाखिल की गई है, जिस पर 18 फरवरी को ही सुनवाई होनी है। इसके अलावा 16 फरवरी तक कोई भी जमानत या स्थगन का आदेश भी नहीं जारी किया गया है। रानू सिंह ने डीएम और चुनाव अधिकारी से मांग की है कि एक भगोड़ा को संवैधानिक नियमों के मुताबिक चुनाव लड़ने का अधिकार तो नहीं है, साथ ही झूठा शपथ पत्र देने के मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

Read also: यूपी विधानसभा : धुरंधरों को अपना रिकार्ड कायम रखने की चुनौती

अदावत के पीछे की ये है पूरी कहानी

रानू सिंह मऊ की मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की प्रमुख हैं। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की पत्नी हैं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले लखनऊ में ही अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। अजीत सिंह बाहुबली नेता रहे हैं और बसपा की राजनीति करते रहे हैं। वह भी जिलाबदर किये गये थे और लखनऊ में कठौता चौराहे के पास गोलियों से उनको भून दिया गया था। अजीत सिंह को लंगड़ा के नाम से जाना जाता है। कभी मुख्तार के करीबी माने जाने वाले अजीत सिंह पर भी कई मामले दर्ज थे। अजीत सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी रानू सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली और मोहम्मदाबाद गोहना से ब्लाक प्रमुख चुनीं गईं। अजीत सिंह की हत्या में बाहुबली धनंजय सिंह का नाम आया था। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related