Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: लखीमपुर खीरी में महिला BDC सदस्य के चीरहरण का प्रयास


ब्लॉक प्रमुख चुनाव: लखीमपुर खीरी में महिला BDC सदस्य के चीरहरण का प्रयास

लखीमपुर खीरी : राजनीति इस स्तर तक भी गिर सकती है कि एक महिला का चीरहरण करने की नौबत आ जाय. यूपी के ब्लॉक प्रमुख नामांकन प्रक्रिया में आज ऐसा शर्मनाक दृश्य भी देखने को मिला। यह वीडियो यूपी के लखीमपुर जिले से आया है जहाँ पर पसगवां ब्लॉक में महिला बीडीसी सदस्य की सरेआम साड़ी खींची गयी है. वैसे तो नामांकन के दौरान पुलिस की मौजूदगी हर जगह बवाल मचा, गोलियां तक चलीं मगर नौबत महिला की मर्यादा को तार तार करने तक पहुँच जाएगी, किसी ने सोचा भी न होगा।

दरअसल लखीमपुर की पसगवां ब्लॉक की महिला BDC सदस्य और सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक अनीता देवी के साथ अभद्रता की गई, अनीता देवी जब नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने जा रही थीं तब बाहर खड़ी भीड़ के सामने भाजपा सदस्यों ने उनको रोकने के लिए उनकी साड़ी खींची और पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही।

बताते चलें कि गुरुदेव खेड़ा से BDC सदस्य अनीता देवी के साथ घटित इस शर्मशार से मची अफरा तफरी के कारण सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह नामांकन भी नहीं कर पाईं, बीच सड़क पर इस तरह से किसी महिला को सड़क पर घेरकर उसकी साड़ी खींच रहे अराजक तत्वों को पुलिस देखती रही।

Exit mobile version