घर में ही ब्लीच करती हैं, तो इन बातो का जरूर ध्यान रखे

रसोई Bytesघर में ही ब्लीच करती हैं, तो इन बातो का जरूर ध्यान...

Date:


घर में ही ब्लीच करती हैं, तो इन बातो का जरूर ध्यान रखे

अगर आप घर पर ही ब्लीच करती हैं तो  ब्लीच लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखे जैसे की:

घर में ही ब्लीच करती हैं, तो इन बातो का जरूर ध्यान रखे
Image by No-longer-here from Pixabay 

अगर आप पहली बार ब्लीच का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो अपनी त्वचा के अनुसार ब्लीच क्रीम का चयन करें। इसके साथ ही अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो ब्लीच करने से पहले उसे कान के पीछे लगाकर टेस्ट ‘जिसे पैच टेस्ट कहते हैं’ जरूर कर लें।

अगर आपको जलन या रैशेज हो तो ब्लीच न करें। ब्लीच करने से पहले थ्रेडिंग न कराएं। साथ ही ब्लीच करते और हटाते वक्त हाथों का इस्तेमाल न करें। आपके हाथों में कीटाणु और जीवाणु होते हैं। इसलिए हमेशा ब्रश से ब्लीच लगाएं। 

सबसे पहले अच्छे से फेसवॉश करें। इसके बाद फेस पर प्री-ब्लीच क्रीम से मसाज करें। अब एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच ब्लीचिंग क्रीम लें और उसमें 1 या 2 चुटकी एक्टिवेटर मिलाएं। ध्यान रखें कि एक्टिवेटर की मात्रा संतुलित हो, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

ब्लीच के तैयार मिक्सचर को अब एक ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्लीच आईब्रो और कलमों पर न लगाएं। इसके बाद ब्लीच को 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।

अब स्पंज या फिर टिश्यु पेपर की मदद से ब्लीच साफ कर लें अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को अच्छे से पोंछ लें और फिर पोस्ट ब्लीच क्रीम से चेहरे पर मसाज कर लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...