Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire Accident In UP: दो मंजिला रेस्टारेंट में सिलेंडर फटने से लगी आग, 15 लोग झुलसे

बाँदा। रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक रेस्टारेंट में सिलेंडर फट गया। जिससे दो मंजिला रेस्टोरेंट बिल्डिंग आग की चपेट में आ गयी । इस घटना में 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गये । सूचना मिलते ही फायर-ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँची व लगभग 2 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू  कर झुलसे लोगों को होटल से बाहर निकालकर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ से 4 घायलों को शहर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया । इस आगजनी की घटना में लाखो का नुकसान होना बताया जा रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही घटना-स्थल पर पुलिस अधिकारियो, शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों का जमावड़ा लग गया । वही मंडलायुक्त, आईजी, डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारी जिला अस्पताल पहुँचे व घायलों का हालचाल जाना ।        

Read also: Sidhu Musewala Murder Case : मूसेवाला मर्डर में पहली गिरफ़्तारी, सिंगर का हुआ अंतिम संस्कार

मामला बाँदा शहर कोतवाली स्थित रामलीला मैदान के सामने का है जहाँ पर “बर्गर लैंड” नामक एक रेस्टोरेंट में अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया जिससे रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर खड़े एक दर्जन से ज्यादा लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये । धमाका इतना तेज था कि आसपास की बिल्डिंगे हिल गई, सिलेंडर फटने के बाद रेस्टोरेंट और उसके ऊपर की दो मंजिलें भी आग की चपेट में आ गयी और धीरे-धीरे आग ने अपना विकराल रूप ले लिया । आनन फानन में आसपास के लोगो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी । मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड ने लगभग डेढ़ घंटे के अंतराल में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । फायर-ब्रिगेड कर्मियों ने रेस्क्यू कर रेस्टोरेंट बिल्डिंग में ऊपर हिस्से में फसे कुछ लोगो को सकुशल बाहर निकाला तथा विस्फ़ोट में झुलसे सभी 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया । वही जानकारी मिलते ही चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त और आईजी ने भी जिला अस्पताल पहुँचकर घायलो का हाल चाल जाना । इस मामले में मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि अचानक हुए धमाके में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गये है, सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, आग काबू पाने में लगभग 2 घंटे का वक्त लगा और ऊपरी मंजिल में फसे लोगो को सकुशल निकाल लिया गया है, आग से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने बताया कि अभी इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है ।

Exit mobile version