ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि काली मिर्च के इस्तेमाल से खांसी-जुकाम को भी दूर भगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं काली मिर्च के उन फायदों के बारे में जो हमें इसका सेवन करने के बाद मिल सकते हैं।
–काली मिर्च में पैपरीन नाम का एक तत्व पाया जाता है। ये तत्व औषधीय गुणों से भरपूर है। साथ ही इसमें पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंग्नीज और विटामिन ए समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप लगातार हो रही खांसी से परेशान हैं, तो चार से पांच दाने काली मिर्च के 15 किशमिश के दानो के साथ मिलाकर चबाएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।
–अगर आपके गले में दर्द हो रहा है या गला बैठने की वजह से आवाज भारी हो गई है, तो कली मिर्च को घी व मिश्री के साथ मिलाकर खाने से आपको आराम मिल सकता है।
–अगर आपके फेफड़े और सांस की नलियो में संक्रमण है, तो आप काली मिर्च और पुदीने की चाय पी सकते हैं। वहीं, अगर आप खांसी से परेशान हैं तो आपको काली मिर्च के पाउडर को गुड़ में मिलाकर उसकी गोलियां बनानी हैं और इसके बाद उनका नियमित रूप से सेवन करना है। इससे आपको आराम मिल सकता है।
–पेट में गैस है तो भी काली मिर्च फायदा दे सकती है। आपको एक कप पानी में आधा नींबू का रस और आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर व काला नमक डालकर उसका सेवन करना चाहिए।

