Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ के सुभारती अस्पताल में चल रहा था रेमडेसिविर की कालाबाजारी का खेल, आठ गिरफ्तार


मेरठ के सुभारती अस्पताल में चल रहा था रेमडेसिविर की कालाबाजारी का खेल, आठ  गिरफ्तार

मेरठ: कोरोना महामारी के दौरान एक ओर जहां ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर जैसी लाइफ सेविंग ड्रग्स की ज़बरदस्त किल्लत क्हाल रही है वहीँ इस आपदा को अवसर में बदलने से लोग नहीं चूक रहे हैं और इन दवाओं की कालाबाज़ारी करके पैसा कमाने में लगे हुए हैं.

सुभारती अस्पताल का मामला
ऐसा ही एक मामला मेरठ के सुभारती अस्पताल में सामने आया है जहाँ वार्ड बॉय रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए पकडे गए हैं. यह लोग 25000 रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहे थे.

25000 रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन
जानकारी के अनुसार मेरठ पुलिस की टीम ने एक शिकायत के बाद मरीज़ का अटेंडेंट बनकर वार्डबॉय से इंजेक्शन खरीदे. कोविड वार्ड के वार्ड बॉय ने 25000 रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचा जिसके बाद तीन और इंजेक्शन देने का वादा कर दिया. इतना ही नहीं जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला भी किया. इसके बाद पुलिस ने 2 वार्ड बॉय अंकित व आबिद और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है.

एक इंजेक्शन, 25 हजार नगद बरामद
गिरफ्तार अन्य लोगों में रहीश पुत्र इस्लामुद्दीन , गौरव कुमार पुत्र महीपाल, अमित कुमार पुत्र जगवीर , रोहित कुमार पुत्र सतवीर सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह और अनिल कुमार पुत्र रामप्रकाश हैं. इन लोगों के पास से एक अदद रेमडेसिविर इंजेक्शन और रूपये 25 हजार नगद बरामद किये गए हैं

मरीज़ों की मजबूरी का फायदा
दरअसल मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर तीमारदारों को मुंह मांगी कीमत पर इंजेक्शन बेचा जा रहा था. इतना ही नहीं कोविड-वार्ड में जिन मरीजों को यह इंजेक्शन जरूरत के हिसाब से दिया गया था. उनको यह इंजेक्शन ना लगाकर इसकी चोरी छुपे कालाबाजारी की जा रही थी.

तीमारदार बनकर वार्ड बॉय से हुई डील
इस मामले की शिकायत जब पुलिस को मिली तो मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने एक गोपनीय टीम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस टीम ने एक मरीज के तीमारदार बनकर वार्ड बॉय से इंजेक्शन की डिमांड की जिसके एवज में वार्ड बॉय ने 25000 रुपये मांगे. इतना ही नही वार्ड बॉय ने तीन और इंजेक्शन देने का वादा किया. पुलिस सर्विलांस ने इस मामले में 2 वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version