खिली धूप में भाजपा का मौसम खराब,गर्मी बनाए रखना ठंडे मत पड़ना: जयंत

विधानसभा चुनावखिली धूप में भाजपा का मौसम खराब,गर्मी बनाए रखना ठंडे मत पड़ना:...

Date:


खिली धूप में भाजपा का मौसम खराब,गर्मी बनाए रखना ठंडे मत पड़ना: जयंत

मेरठ। Jayant Chaudhary – बिजनौर में ऐन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को रदद कर दिया गया। इसका कोई अधिकारिक कारण नहीं बताया गया। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी थी और जनसभा स्थल पर भीड़ भी आनी शुरू हो गई थी। लेकिन ऐन समय पर ये जनसभा रदद कर दी गई। प्रधानमंत्री की जनसभा रदद होने पर रालोद के चौधरी जयंत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि धूप खिली है और भाजपा का मौसम खराब है। जयंत चौधरी मेरठ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजनौर में धूप निकली है और भाजपा का मौसम खराब है। भाजपा के खराब मौसम के कारण ही पीएम नरेंद्र मोदी जी ने अपना दौरा रदद किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी जयंत ने कहा कि मेरठ की कैची और यहां के बने बल्ले पूरे विश्च में प्रसिद्ध हैं। मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में बनने वाले बल्ले से पूरे विश्व में चौके छक्के लगते हैं। इस बार आप सभी मतदाता ईवीएम पर इतना बटन दबाओ कि आपके चौके छक्के भाजपा पर बरसे और हमारी बल्ले—बल्ले हो जाए। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अब हमारी भी बल्ले बल्ले कर दो। बहुत हो चुका जुमलेबाजी की सरकार को झेलना। चौधरी जयंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिजनौर दौरा रद होने पर एक ट्वीट भी किया।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: जयंत चौधरी का जयकारा लगाने पर 6 पुलिसकर्मियों को नोटिस

खिली धूप में भाजपा का मौसम खराब,गर्मी बनाए रखना ठंडे मत पड़ना: जयंत
Image Credit: Munish Kumar

जिसमें उन्होंने पीएम की चुनावी जनसभा रद होने को लेकर कटाक्ष किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी जयंत ने कहा कि बिजनौर से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नीरज चौधरी पर सरकार ने राष्ट्र दोह का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि क्या हम बाहर के हैं। रालोद के किसी भी कार्यक्रम में आज तक पाकिस्तान के नारे नहीं लगे। अगर कभी आपने रालोद के कार्यक्रम में ऐसा सुना है तो जरा बताओ? उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगे। चौधरी जयंत ने कहा कि लंबे समय से सेना और पुलिस की कोई भर्ती नहीं हुई है। उनकी सरकार आई तो वे इन भतिर्यां बो खुलवाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भर्ती में उम्र की छूट भी दिलवाएंगे। सीएम योगी गर्मी की बात करते हैं इस​लिए गर्मी बनाए रखना ठंडे मत पड़ना।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...