जिला पंयायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत, 75 में 67 पर कामयाबी

उत्तराखंडजिला पंयायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत, 75 में 67...

Date:


जिला पंयायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत, 75 में 67 पर कामयाबी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सेमी फाइनल माने जा रहे पंचायत चुनाव में जिला पंयायत अध्यक्ष चुनावको लेकर स्थिती साफ हो गई है. यूपी की 75 सीट में 67 सीट पर बीजेपी ने कब्जा किया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को भी जीत की वजह बताया.

एसपी साफ, बीजेपी टॉप
53 जिलों में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ. वहीं इससे पहले इटावा छोड़कर 21 सीटों पर बीजेपी निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है.जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक वोटिंग हुई थी. बीजेपी को मिली इस प्रचंड जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि योगी की लोकप्रियता, उनकी नीति, मोदी जी की लोकप्रियता और उनकी योजनाओं, नेताओं कार्यकर्ताओं का समर्थन, परिश्रम की वजह से बीजेपी को जीत मिली है. मौर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, एसपी साफ, बीजेपी टॉप.

अमेठी में कमल खिला
अमेठी में राजेश मसाला के मालिक राजेश अग्रहरि ने जीत हासिल की है. राजेश अग्रहरि को बीजेपी ने टिकट दिया था. आजम खान के गढ़ रामपुर में भी बीजेपी ने जीत हासिल की है. पार्टी प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं. ख्यालीराम लोधी ने 18 मत मिले हैं. समाजवादी समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां ने 13 मत प्राप्त किए हैं. कुशीनगर में भी बीजेपी ने जीत हासिल की है. जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर यहां बीजेपी पहले भी काबिज थी.

यहाँ हुए थे चुनाव

शनिवार को उत्तर प्रदेश में चंदौली, हापुड़, सुलतानपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, संभल, बस्ती, फतेहपुर, शामली, अलीगढ़, जौनपुर, कासगंज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, एटा, अयोध्‍या, रामपुर, सीतापुर, औरैया, महोबा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कन्नौज, जालौन, महराजगंज, संत कबीरनगर, लखीमपुर, बदायूं, प्रयागराज, अमेठी, भदोही, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर, बरेली, कौशांबी, हाथरस, देवरिया और लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ.

  1. लखनऊ- BJP प्रत्याशी आरती रावत की जीत हुई, सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी से जीतीं आरती, भाजपा प्रत्याशी आरती रावत को 14 वोट, सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले, कलेक्ट्रेट के बाहर BJP नेता मना रहे जश्न ।
  2. हाथरस- जिला पंचायत के परिणाम की हुई घोषणा, बीजेपी की सीमा उपाध्याय अध्यक्ष बनीं, सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, सीमा उपाध्याय को 24 में से 13 वोट मिले, SP-RLD प्रत्याशी शशि चौधरी को 11 वोट मिले।
  3. कानपुर- बीजेपी ने जीत दर्ज की, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा , भाजपा समर्थित स्वप्निल वरुण की जीत, स्वप्निल वरुण 25 वोट पाकर विजयी, सपा के राजू दिवाकर को मिले मात्र 5 वोट , पूर्व मंत्री कमल रानी की बेटी हैं स्वप्निल वरुण, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।
  4. उन्नाव- बीजेपी समर्थित प्रत्याशी शकुन सिंह की जीत, शकुन ने BJP से बागी अरुण सिंह को हराया, शकुन सिंह को 28, अरुण सिंह को 19 वोट, सपा की मालती रावत को मिला महज एक वोट, उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं शकुन सिंह।
  5. संतकबीरनगर- सपा ने जीत दर्ज की, सपा के बलराम यादव ने जीत दर्ज की, सपा समर्थित प्रत्याशी बलराम यादव जीते, जिला पंचायत अध्यक्ष बने बलराम यादव, सपा को 18 वोट, BJP को मिले 12 वोट, BJP के कृष्णा चौरसिया को 6 वोटों से हराया .
  6. मिर्जापुर- अध्यक्ष पद पर बीजेपी काबिज, बीजेपी के राजू कनौजिया ने जीत दर्ज की, पंचायत चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की, बीजेपी समर्थित के राजू कनौजिया बने अध्यक्ष, राजू ने 40 वोट पाकर सपा की आशा को हराया।
  7. औरैया- जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव, BJP के कमल दोहरे ने दर्ज की जीत, 13 वोट पाकर कमल दोहरे जीते, सपा प्रत्याशी रवि त्यागी को 9 वोट।
  8. रायबरेली- कांग्रेस को अपने ही गढ़ में मिली शिकस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस हारी, बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी जीतीं, रंजना चौधरी ने 30 मत पाकर जीत हासिल की, कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को मिले 22 मत।
  9. कौशांबी- भाजपा की कल्पना सोनकर चुनाव जीतीं, कल्पना सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, भाजपा की कल्पना सोनकर को 13 वोट मिले, सपा की विजमा दिवाकर को 11 वोट मिले।
  10. कन्नौज- समाजवादी पार्टी को शिकस्त, BJP ने सपा समर्थित प्रत्याशी को हराया, BJP समर्थित प्रिया शाक्य विजय घोषित, प्रिया ने 15 वोट पाकर जीत हासिल की, सपा के श्याम सिंह को मिले 13 वोट।
  11. अयोध्या- में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की जीत, प्रत्याशी रोली सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, BJP समर्थित प्रत्याशी रोली सिंह को मिले 30वोट, सपा समर्थित प्रत्याशी को मिले केवल 10 वोट।
  12. बागपत- में RLD प्रत्याशी की जीत, आरएलडी प्रत्याशी ममता किशोर जीतीं, ममता किशोर ने 12 वोट से जीत दर्ज की।
  13. एटा- जनपद में समाजवादी पार्टी का कब्जा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा, सपा का लगातार चौथी बार कब्जा हुआ, सपा की रेखा यादव ने जीत दर्ज की।
  14. मैनपुरी- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम , BJP की अर्चना भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष, अर्चना भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।
  15. जौनपुर- धनंजय सिंह की पत्नी जीतीं, धनंजय की पत्नी श्रीकला रेड्डी की जीत, 43 वोट से श्रीकला रेड्डी ने जीत दर्ज की, बीजेपी और अपना दल ने समर्थन दिया था, धनंजय सिंह की पत्नी को समर्थन दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related