Site icon Buziness Bytes Hindi

चिंतन शिविर से उत्तराखंड में शुरू हुईं भाजपा की चुनावी तैयारी


चिंतन शिविर से उत्तराखंड में शुरू हुईं भाजपा की चुनावी तैयारी

रामनगर: उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड के रामनगर में पार्टी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज शुरू हुआ जिसमें सीएम तीरथ सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश के प्रभारी दुष्यन्त गौतम और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ ही प्रदेश के तमाम आला नेता मौजूद रहे हालाँकि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह और यशपाल आर्य नहीं पहुँच सके .

हर दिन पांच सत्र
चिंतन शिविर से पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस शिविर में कल 5 सत्र होंगे. हर सत्र 1 घंटा 15 मिनट का होगा. जिसमें मुख्य रूप से 2022 विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी.

कोविड से निपटने की चर्चा
उन्होंने बताया कि कल की मीटिंग में यह भी चर्चा होगी कि प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से सराहनीय कार्य किया, वही विपक्ष की भूमिका सिर्फ धरना-प्रदर्शन तक सीमित रही. वहीं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी बात की जाएगी. सूत्रों के अनुसार पहले दिन उद्घाटन सत्र में कोविड की दूसरी लहर में हुए कामों पर बात हुई. यह भी चर्चा हुई कि तीसरी लहर से निपटने में संगठन और सरकार के स्तर पर क्या किया जा सकता है.

Exit mobile version