जनता को महंगाई और पूंजीपति मित्र को एयरपोर्ट का दीवाली गिफ्ट: प्रियंका

फीचर्डजनता को महंगाई और पूंजीपति मित्र को एयरपोर्ट का दीवाली गिफ्ट: प्रियंका

Date:


जनता को महंगाई और पूंजीपति मित्र को एयरपोर्ट का दीवाली गिफ्ट: प्रियंका

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अडानी समूह को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा के संचालन की कमान सौंपे जाने के फैसले पर तंज कसते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने दीवाली के मौके पर जनता को महंगाई और पूंजीपति मित्र को छह एयरपोर्ट का उपहार दिया है।

प्रियंका का ट्वीट
प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया “ भाजपा का जनता को दीवाली का गिफ्ट : भयंकर महंगाई,भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट : 6 एयरपोर्ट,पूंजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास।”

अडानी ग्रुप को मिला है अमौसी एयरपोर्ट का संचालन
गौरतलब है कि अमौसी एयरपोर्ट का संचालन नवम्बर से अडानी समूह करने जा रहा है। हवाई अड्डे के प्रबंधन से लेकर वित्तीय मामलों में फैसले का अधिकार अडानी समूह लेगा। एयरपोर्ट की जिम्मेदारी अगले 50 साल तक अडानी समूह के पास होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...