भाजपा की अनुशासन समिति करेगी वरुण गांधी पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेशभाजपा की अनुशासन समिति करेगी वरुण गांधी पर कार्रवाई

Date:


भाजपा की अनुशासन समिति करेगी वरुण गांधी पर कार्रवाई

  • अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, सब कुछ पार्टी और अनुशासन समिति के संज्ञान में

पीलीभीत। अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज बुलंद कर संगठन को परेशानी में डालने वाले पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पर जल्दी भाजपा की अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी। केंद्रीय मंत्री और ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने कि वरुण गांधी को लेकर कहा की सब कुछ पार्टी और अनुशासन समिति के संज्ञान में हैं। भाजपा की अनुशासन समिति जल्द ही वरुण गांधी पर कार्रवाई करेगी। अर्जुन राम मेघवाल के बयान के बाद माना जा रहा है कि भाजपा की अनुशासन समिति कभी भी भाजपा सांसद वरुण गांधी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग सकती है।

Read also: वरुण गांधी ने भाजपा से पूछा, सब कुछ बेच दोगे तो नौकरी कहां से दोगे?

गौरतलब है कि काफी समय से भाजपा सांसद वरुण गांधी भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते आ रहे हैं। खासकर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में फिर से शामिल न किए जाने के बाद से वह पार्टी के खिलाफ और अधिक मुखर हो गए हैं। किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए थे। वही लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का भी वरुण गांधी ने जमकर विरोध किया था। यूपी में टीईटी पेपर लीक का मामला हो या बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमला करने से कभी नहीं चूके। शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज की घटना का भी वरुण गांधी ने जोरदार विरोध किया था। वही नौजवानों को नौकरी ना मिलने को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा था।

Read also: सपा में शामिल हो रहे हैं भाजपा सांसद वरुण गांधी

पार्टी की नीतियों से अलग दिखाई दे रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी के सपा में शामिल होने की चर्चाएं भी चल रही हैं। माना जा रहा है कि नए साल के आसपास वरुण गांधी भाजपा छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी भी आधिकारिक सूत्रों से नहीं हुई है। लेकिन जिस प्रकार वरुण गांधी भाजपा में रहकर भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हो रहे हैं उससे उनके बगावत के सुर साफ जाहिर हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...