Site icon Buziness Bytes Hindi

BJP’s claim: मोदी के कारण लाल चौक पर संभव हुआ राहुल का तिरंगा फहराना

prasad

भारत जोड़ो यात्रा के अपने गंतव्य पर पहुँचने और लाल चौक पर राहुल गाँधी द्वारा तिरंगा फहराने का क्रेडिट अब भाजपा ने खुद लिया है. भाजपा का दावा है कि राहुल गाँधी ऐसा इसलिए कर सके क्योंकि मोदी सरकार ने कश्मीर में ऐसा माहौल बनाया जो वो लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके. भाजपा ने दावा किया कि मोदी सरकार द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और घाटी में शांति का माहौल बनाने की वजह से ही अब लाल चौक पर तिरंगा फहराना संभव हुआ है.

मोदी के कारण हुआ संभव

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर ‘‘अवांछित और अनुचित” टिप्पणियाँ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज लाला चौक पर तिरंगा फहराने के बाद राहुल गाँधी जो चैलेंज दे रहे हैं, वो ये भूल रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही ऐसा संभव हो पाया कि वो लाल चौक पर झंडा फहरा सके. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर भाजपा सरकार ने घाटी में अम्न का माहौल पैदा किया है। आज 15 अगस्त और 26 को वहां तिरंगा फहराया जाता जाने लगा है. भाजपा के एक और प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजयवर्धन राठौर ने भी कहा कि राहुल को तो प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो वो लाला चौक पर झंडा फहरा सके.

मोदी के खिलाफ राजनीतिक अभियान है भारत जोड़ो यात्रा

भाजपा जोड़ो यात्रा को तथाकथित बताते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक राजनीतिक अभियान है. भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गाँधी पर बेबुनियादी आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए उनके लिए बेहतर परिस्थितियां किसने बनाईं? प्रसाद ने राहुल को याद दिलाया कि जवाहरलाल नेहरू,इंदिरा गांधी और राजीव गाँधी आरएसएस के बारे में‘‘अपशब्द” कहते रहे लेकिन यह लगातार मजबूत होता चला गया और कांग्रेस पिछड़ती चली गयी.

Exit mobile version