Site icon Buziness Bytes Hindi

Mahayagya में गए अखिलेश को भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाए काले झण्डे

akhilesh

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के राम चरित मानस पर उठे विवाद के बाद आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को उस समय काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की जब वो लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में मां पीतांबरा 108 कुंडली महायज्ञ में शिरकत करने पहुंचे थे. नाराज़ अखिलेश ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता है, यह लोग हमें मंदिरों में नहीं जाने देना चाहते, यह हमें शूद्र समझते हैं. इन्हें हम लोगों का संत महात्माओं के पास जाना, उनसे आशीर्वाद लेना अच्छा नहीं लगता। भाजपा अपने को धर्म का ठेकेदार समझती है, इसलिए किसी धार्मिक अनुष्ठान में हम लोगों के जाने से इनके पेट में दर्द होने लगता है.

लगे अखिलेश मुर्दाबाद के नारे

बता दें कि शनिवार को अखिलेश यादव के महायज्ञ में जाने का कार्यक्रम था, भाजपा युवा मोर्चा को उनके इस कार्यक्रम की जानकारी मिल गयी और भारी संख्या में BJYM के कारकर्ता यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विरोध करने लगे और अखिलेश यादव मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाने लगे. इस दौरान काफी हंगामा रहा, पुलिस भी वहां काफी कम संख्या में थी, बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस बल ने आकर भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया।

मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

BJYM के हंगामे के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये भाजपा के लोग हैं, किसी के साथ कुछ भी कर सकते हैं, अखिलेश ने कहा कि दरअसल भाजपा मंहगाई, बेरोज़गारी जैसे मुद्दों का सामना नहीं कर पा रही है इसलिए ऐसे हंगामे कर रही है. अखिलेश ने कहा कि आज मैं समझ सकता हूँ कि बीजेपी ने मेरी सुरक्षा क्यों घटाई, मेरा घर क्यों छीना गया.

जातिगत जनगणना आंदोलन पर आगे बढ़ने की बात

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह भाजपा की करतूत है लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि समय बदलता है, उन्हें भी पता लग जायेगा कि ऐसी ही व्यवस्था उनके लिए भी होती है. स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सपा मुखिया ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य से जातिगत जनगणना के आंदोलन में आगे बढ़ने के लिए कहा गया है. बता दें कि आज ही रामचरित मानस विवाद के बीच स्वामी प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव से मुलाकात की. दोनों के बीच इस मुद्दे पर कोई बात हुई, इस सवाल का जवाब देने से दोनों नेता बचते हुए नज़र आये.

Exit mobile version