Delhi Politics: केजरीवाल को ऑटो भेंट करने गए भाजपा कार्यकर्ता

नेशनलDelhi Politics: केजरीवाल को ऑटो भेंट करने गए भाजपा कार्यकर्ता

Date:

गुजरात में ऑटो पर बैठकर एक ऑटो रिक्शावाले के घर खाना खाने जा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल के तहत जब गुजरात पुलिस ने रोका तो आम आदमी पार्टी के संयोजक ने काफी हंगामा किया, केजरीवाल लगातार अपनी ज़िद पर अड़े रहे कि वो ऑटो से ही जायेंगे। मीडिया में यह पूरी घटना एक इवेंट की तरह वायरल हुई. अब ऑटो सवारी की चाहत रखने वाले केजरीवाल को भाजपा कार्यकर्ता उनके दिल्ली आवास पर पांच ऑटो भेंट करने गए ताकि अब वो जहाँ भी जाना चाहें ऑटो से बैठकर जा सकते हैं. 

केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने के आरोप लगाए, इनका कहना था कि केजरीवाल कहा रहे हैं कि उन्हें गुजरात में ऑटो की सवारी नहीं करने दी गयी इसलिए भाजपा के लोग आज उनको ऑटो भेंट करने आए हैं. विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हम केजरीवाल को ऑटो भेंट करने आए हैं ताकि वह उसी से अपने ऑफिस जा सकें. बिधूड़ी ने कहा केजरीवाल गुजरात तो चार्टर्ड प्लेन से जाते हैं और वहां जाकर ऑटो में न बैठने देने का आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि वो अपनी नौटंकी को बंद करें क्योंकि गुजरात में इस तरह की नौटंकियां नहीं चलने वाली.  

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के केजरीवाल के औटो को जब पुलिस ने रोका तो वो ऑटो से ही एक तरह से भाषण देने लगे, केजरीवाल को बार बार ये कहते सुना गया कि उन्हें आपकी सिक्योरिटी नहीं चाहिए, अपने मंत्रियों और और मुख्यमंत्री को जाकर सिक्योरिटी दो. केजरीवाल पुलिस अफसर से कहते दिखे कि तुम्हारे नेता जनता से मिलने नहीं जाते और जो मिलने जा रहा है उसे रोक रहे हैं।  वहीँ पुलिस अफसार बार बार प्रोटोकॉल का हवाला देता हुआ कहा रहा कि आप एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, आपकी सुरक्षा प्रदेश की पुलिस की ज़िम्मेदारी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...