Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा कार्यकर्ता भी कृषि कानूनों के हैं ख़िलाफ़: अखिलेश यादव


भाजपा कार्यकर्ता भी कृषि कानूनों के हैं ख़िलाफ़: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले।

अखिलेश का ट्वीट
अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए पूरे देश के किसानों को न ठगे और आज की वार्ता के बाद कृषि क़ानून वापस ले।” उन्होंने कहा, “सच तो ये है कि भाजपा का ज़मीनी कार्यकर्ता भी यही चाहता है, क्योंकि वह आम जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था।”

आज होगी बातचीत
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को बुधवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

Exit mobile version