Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election Result 2022: रालोद के गढ़ में भाजपा ने जीती दो सीट, एक पर गठबंधन प्रत्याशी जीता


UP Election Result 2022: रालोद के गढ़ में भाजपा ने जीती दो सीट, एक पर गठबंधन प्रत्याशी जीता

बागपत। UP Election Result 2022| बागपत जिले की तीन सीटों में से दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट पर रालोद सपा गठबंधन (SP-RLD alliance) प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। रालोद सपा प्रत्यााी ने छपरौली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। बडौत विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल मलिक ने 90931 मत प्राप्त किये, दूसरे नमंबर पर रालोद प्रत्याशी जयवीर तोमर ने 90616 मत प्राप्त किये, कुल 315 वोटो से बीजेपी ने बडौत में जीत हासिल की। बागपत विधानसभा सीट (Bagpat assembly seat) से बीजेपी प्रत्याशी योगेश धामा ने 101420 मत प्राप्त किये, दूसरे नंबर पर रालोद प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद ने 94687 मत प्राप्त किये, कुल 6733 वोटो से बीजेपी ने बागपत में जीत हासिल की।

Read also- Meerut Election Results: मेरठ की 7 विधानसभा सीटों में से सपा ने 4 पर किया कब्जा, भाजपा की झोली में गई 3 सीटें

छपरौली विधानसभा (Chaprauli) पर आरएलडी के अजय कुमार ने 111880 वोट हासिल किए। दूसरे नंबर पर 82372 वोट पाकर बीजेपी के सहेंद्र सिंह रमाला रहे। कुल 29428 वोट से आरएलडी ने जीत हासिल की।

Exit mobile version