लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा की जीत

उत्तर प्रदेशलखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा की जीत

Date:


लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा की जीत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र का रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी 11 सीटों की तस्‍वीर अब साफ हो गई है जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को छह सीटें मिली हैं। खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की छह सीटें भाजपा के खाते में गयी है जबकि तीन सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्‍जा जमाया है।

रविवार शाम तक मतगणना चली
इस बीच भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने विजयी उम्‍मीदवारों को बधाई दी है। खंड स्नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न हुए चुनावों में सपा ने दो जबकि तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। चुनाव परिणाम शुक्रवार की देर रात से आने शुरू हुए थे और रविवार शाम तक मतगणना संपन्‍न हुयी।

अवनीश कुमार सिंह की जीत
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह चुनाव जीत गये हैं। इसके पहले शनिवार को आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ही मानवेंद्र सिंह ‘गुरु जी’ और मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत हासिल की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related