UP Polls 2022: मतगणना के बाद तीन प्लान पर काम करेगी BJP, सभी संभावित विकल्प पर तैयारी पूरी

विधानसभा चुनावUP Polls 2022: मतगणना के बाद तीन प्लान पर काम करेगी BJP,...

Date:


UP Polls 2022: मतगणना के बाद तीन प्लान पर काम करेगी BJP, सभी संभावित विकल्प पर तैयारी पूरी

देहरादून। मतगणना के बाद उत्पन्न होने वाली सभी परिस्थितियों पर भाजपा (BJP) ने अपना पूरा प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इसकी कमान सौंपी गई है। जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निंशक के निजी आवास को अपना कंट्रोल रुम बनाया है। जहां से वे मिशन उत्तराखंड को अंजाम देंगे। वहीं भाजपा ने मतगणना के बाद तीन तरह के फार्मूले पर काम करने का प्लान बनाया है। इनमें ए,बी और सी प्लान पर भाजपा काम करेगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ मतगणना के बाद आने वाले परिणामों पर इन्हीं फार्मूले के तहत सरकार बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

Read also- गोवा में बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन गैर-भाजपा दलों को साथ लेकर चलेंगे: कांग्रेस

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश का मानना है कि इस बार उत्तराखंड (Uttarakhand) में पूरी बहुमत हसे भाजपा की सरकार बनेगी। लेकिन फिर भी सभी विकल्प खुले रखे गए हैं।

प्लान ए के तहत अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ तो सरकार बनाने से उसको कोई नहीं रोक सकता है। वहीं प्लान बी के तहत अगर पार्टी बहुमत के आंकड़ों से दूर रही तो ऐसी स्थिति में पार्टी से बागपत का चुनाव जीतने वाले और निर्दलीयों को साधने का काम अभी से शुरू हो चुका है। उनके भरोसे पर भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। ऐसे लोगों को साधने की जिम्मेदारी अहम नेताओं को दी जा चुकी है। जो अपने अभियान में जुट गए हैं। वहीं प्लान सी के तहत अगर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर रहता है। या फिर एक दो सीटों पर ही अंतर होता है तो इस विषय पर भी दिग्गजों ने अपनी रणनीति बनाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related