Site icon Buziness Bytes Hindi

मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है भाजपा


मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मुस्लिम वोट बैंक पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें गढ़ी हुई हैं। सभी रानजीतिक दल खुद को मुस्लिम हितेषी साबित करने के लिए बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पर मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Read also: मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव

मंगलवार को लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले मुसलमानों को फर्जी केसों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार से प्रदेश का मुसलमान काफी दुखी है। नए-नए नियम बनाकर मुस्लिम समाज को परेशान किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद मुस्लिम के साथ जाट समुदाय के सभी हित और कल्याण का ख्याल रखा जाएगा।

Read also: मायावती ने उमा शंकर सिंह को बसपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया

आरक्षण लागू ना करने पर मायावती ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र में सत्तासीन रहने पर भी कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया था। उन्होंने कहा कि एससी और एसटी वर्ग को मिली सुविधाएं बाबा साहेब की देन है। मायावती ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बसपा का प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर यह स्पष्ट कर दिया है की बसपा आगामी चुनाव अकेले ही लड़ने जा रही है। आज जाट मुस्लिम पदाधिकारियों की बैठक लेकर मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी रणनीति दलित, जाट और मुस्लिम वोटर पर केंद्रित रहेगी। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ बसपा की सरकार बनाने का दावा भी किया है।

Exit mobile version