Site icon Buziness Bytes Hindi

दूसरे ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

आरोप तो पहले भी लग रहे थे कि केंद्र सरकार आज़ादी के 75वे साल के जश्न को भाजपाई रंग देकर राजनीति कर रही है लेकिन भाजपा ने आज एक वीडियो जारी कर देश के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया है, बता दें के देश के बटवारे पर भाजपा 14 अगस्त को   ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाना शुरू किया है, इस बरस सत्ताधारी पार्टी दूसरा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रही है. इस मौके को भी उसने राजनीतिक अवसर के रूप में बदलने की कोशिश की, वहीँ कांग्रेस पार्टी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना आज भी देश को बाँटने के प्रयास में लगे हुए हैं. 

भाजपा द्वारा जारी इस वीडियो में 1947 की घटनाओं पर भाजपा ने अपने विचार रखे हैं. वीडियो में भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू को पूरी तरह जिम्मेदार बताया गया है. वीडियो में कहा गया है कि देश को आज़ादी मिलने के सिर्फ दो हफ़्तों बाद ही कांग्रेस नेता देश को बाँटने के लिए मुस्लिम लीग के सामने झुक गए. इस वीडियो पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि दरअसल विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के पीछे पीएम मोदी की असली मंशा यह हैं कि इतिहास की दर्दनाक घटनाओं को वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर सकें.  

Read also: Niti Aayog की सलाह पर अपना थिंक टैंक तैयार करेगी धामी सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल ही 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का फैसला किया था ताकि 1947 में देश के बटवारे के दौरान हिन्दुस्तानियों की कुर्बानियों और तकलीफों को देश की नई पीढ़ी याद रखे. पूरे वीडियो और वॉइस ओवर में यह बताने की कोशिश की गयी है कि बटवारे की असली ज़िम्मेदार कांग्रेस पार्टी और विशेषकर नेहरू हैं, साथ लेफ्ट वालों को भी बटवारे के इस खेल में शामिल बताया गया है. वीडियो में नेहरू को बार दिखाया गया है

Exit mobile version