Anti-Prophet Remarks: पैगंबर पर टिप्पणी के मामले में भाजपा ने विधायक टी राजा को पार्टी से किया निलंबित

नेशनलAnti-Prophet Remarks: पैगंबर पर टिप्पणी के मामले में भाजपा ने विधायक टी...

Date:

हैदराबाद। पैगंबर साहब पर विवादित बयान देने के मामले में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा ने तेलंगाना विधायक से पूछा कि क्यों न उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए। भाजपा ने विधायक टी राजा से 10 दिन में जवाब देने को कहा है। इसके अलावा भाजपा विधायक के खिलाफ जांच बिठाई गई है।  भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी जारी की थी। इसके बाद सोमवार देर रात भाजपा विधायक के इस वीडियो के विरोध में हैदराबाद में हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए थे। लोग भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने आज सुबह धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया। 

Read also: Ateek Ahmad: कुख्यात अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सीबीआई कोर्ट में सरेंडर

विवाद छह मिनट तैंतीस सेकंड के वीडियो से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा कि एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं और भाजपा के पदाधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द बोलता है। आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियां कीं थी। इसके बाद वे वीडियो में कह रहे हैं कि जो जिस भाषा में सुनेगा उसको टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं। लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने हमारे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहा है। हमारे भगवानों पर कॉमेडी करता है। इसलिए आज मजबूरन मुझे ये कॉमेडी करनी पड़ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related