देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र प्रसास भटट की इस नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय,जातीय और युवाओं के संतुलन को साधने की पूरी कोशिश की गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की हैे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की इस नई टीम में महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने अपनी इस नई टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई टीम में भाजपा अध्यक्ष ने तीनों महामंत्रियों को बदल दिया हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है। इसी के साथ उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है।
Read also: BJP MLA T Raja Singh: अब राजा सिंह ने पैगम्बर मोहम्मद पर दिया आपत्तिजनक बयान, हैदराबाद में हंगामा
सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की लंबी बातचीत हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक नए नाम और चेहरे को लेकर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से पूरी जानकारी ली। इसके बाद ही उन्होंने इसको हरी झंडी दी। इस नई प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को भी जगह दी गई है। वहीं युवा और महिलाओं केा भी कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था। जो कि अब कार्यकारिणी में दिखाई दे रही है।
