Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा तैयार करने लगी 2022 का रोडमैप


भाजपा तैयार करने लगी 2022 का रोडमैप

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. 2022 के लिए तैयार हो रहे रोडमैप को लेकर बीजेपी यूपी के पदाधिकारियों के साथ संघ के पदाधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है. सियासत की गोट कैसी चली जानी है सहित तमाम मुद्दों को लेकर लखनऊ में हो रही बैठक में मंथन चल रहा है. जून में यह दूसरी बैठक है. बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में हाे रही बैठक में बीजेपी यूपी दफ्तर से बीएल संतोष के साथ बीजेपी यूपी के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन भी पहुंचे हैं.

Read also: बारह सौ एकड़ में बसेगी नव्य अयोध्या, इक्यासी देशों के धार्मिक दूतावास भी बनेंगे

वैक्सीनेशन सेंटर का लिया जायजा
बैठक शुरू होने से पहले बीएल संतोष के साथ राधा मोहन ने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया. उनके साथ सीएम योगी और बीजेपी यूपी के अध्यक्ष बीएल संतोष भी थे. इसके बाद बीएल संतोष निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज पहुंचे. जहां वह संघ के पदाधिकारियों से मिले. वहां से बीजेपी दफ्तर पहुंचे जहां मीटिंग शुरू हो चुकी है

Exit mobile version