Site icon Buziness Bytes Hindi

आमिर और किरण राव जैसा है बीजेपी-शिवसेना का रिश्ता: संजय राउत


आमिर और किरण राव जैसा है बीजेपी-शिवसेना का रिश्ता: संजय राउत

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से चल रही भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने एक दिलचस्प बयान में कहा कि शिवसेना और भाजपा का रिश्ता आमिर खान और किरण राव के रिश्ते की तरह है.

हम भारत-पाकिस्तान की तरह नहीं
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिए गए एक बयान पर टिप्पणी करते हुए संजय राउत ने कहा कि हम (बीजेपी-शिवसेना) भारत-पाकिस्तान की तरह नहीं हैं. आप आमिर खान और किरण राव को देखिए, हम उनकी तरह हैं. हमारे राजनीतिक रास्ते भले ही अलग हैं, लेकिन हमारी दोस्ती अभी भी सलामत है.

फडणवीस ने दिया था बयान
बता दें कि हाल ही में देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया था कि बीजेपी-शिवसेना कोई दुश्मन नहीं हैं, भले ही हमारे बीच मतभेद हो सकता है. फडणवीस के इसी बयान पर संजय राउत ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया.

आमिर- किरण राव का हुआ है तलाक
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड स्टार आमिर खान और किरण राव का तलाक हुआ है. लेकिन दोनों ने अपने साझा बयान में कहा है कि भले ही उनका रिश्ता अलग हो रहा है, लेकिन वो दोस्त रहेंगे और अपने बच्चे की देखभाल करेंगे.

Exit mobile version