CG Election 2023: BJP ने जारी प्रत्याशियों की अंतिम सूची, जोहार पार्टी ने उतारे 31 उम्मीदवार

न्यूज़CG Election 2023: BJP ने जारी प्रत्याशियों की अंतिम सूची, जोहार पार्टी...

Date:

CG Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी प्रदेश की 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा में अपनी अंतिम सूची जारी की है। भाजपा ने इस सूची में चार नामों का ऐलान किया है। जिसमें अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया है। बेमेतरा से दीपेश साहू को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कसडोल से धनीराम धीवर को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कसडोल से धनीराम धीवर को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने तीसरी बार में कुल 86 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। अब कुल 90 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस ने 90 सीटों पर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

पार्टी ने 44 बिन्दुओं का घोषणा पत्र जारी किया

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसी के साथ पार्टी ने 44 बिन्दुओं का घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3200 रुपए करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि हम त्योहार के दिन अपने प्रत्याशी का एलान करना चाह रहे थे। इसलिए आज प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी ने अपने प्रत्यशियो की घोषणा की है। पार्टी ने 31 प्रत्याशियों की सूची में पाटन से मघुकांत साहू, कसडोल से डॉ. देवेश वर्मा, राजनांदगांव से मनीष देवांगन को टिकट दिया है। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...