Site icon Buziness Bytes Hindi

Himachal Election 2022: भाजपा ने जारी की विधानसभा चुनाव की दूसरी सूची,पार्टी के भीतर सुलगी बगावत

Himachal Election 2022:

शिमला। भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद से ​पार्टी के भीतर बगापत भी शुरू हो गई है। हिमालच विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा सूची में रामपुर से कौल नेगी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बड़सर से माया शर्मा को टिकट दिया है। कुल्लू से महेश्वर सिंह, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह, हरोली से प्रो. रामकुमार इस बार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। दूसरी तरफ ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पार्षद और समाजसेवी चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। आज दिल्ली में राजीव शुक्ला, पवन बंसल और प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में चैतन्य शर्मा विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि गगरेट विस क्षेत्र से कांग्रेस उनको उम्मीदवार घोषित करेगी। चेतन्य युवा शक्ति पराक्रम नाम की संस्था संचालित करते हैं। जिसमें 4500 छात्रों को छात्रवृत्ति देकर आर्थिक मदद भी करते हैं।

भाजपा ने जारी प्रत्याशियों की दूसरी सूची के बाद से पार्टी में नेताओं ने बगावत कर दी है। भाजपा प्रचार समिति के प्रदेश संयोजक प्रवीण शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रवीण शर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर अब मंडी सदर विस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वो आज नामांकन दाखिल करेंगे। प्रवीण शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी हैं। प्रवीण शर्मा मंडी सदर से भाजपा के टिकट से चूक गए थे। उनका टिकट रातों रात टिकट बदल दिया गया।

वहीं कांग्रेस की ओर से हरोली विधानसभा क्षेत्र से मुकेश अग्निहोत्री ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा के गगरेट से उम्मीदवार राजेश ठाकुर और चिंतपूर्णी से बलबीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के टिकट आवंटन के फेर में ऊना जिले की तीन सीटें गगरेट,कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी अभी फंसी हैं। जबकि भाजपा में एक सीट हरोली में पेंच फंसा है। ऐसे में यहां से फिलहाल नामांकन दाखिल करने को लेकर दोनों दलों के दावेदार असमंजस में है। मंडी जिले में द्रंग से कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

Exit mobile version