शिमला। भाजपा ने देर शाम हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की ओर से जारी की गई स्टा प्रचारकों की सूची में 40 भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। इन नामों में पीएम मोदी और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्मृति इरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा के प्रति माहौल तैयार करेंगे।
भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीएल संतोष, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव,पूर्व मुख्य मंत्री शांता कुमार, बीके सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिवराज सिंह चैहान, हरदीप पुरी, पुष्कर सिंह धामी, मनोहर लाल खट्टर, अविनाश राय खन्ना,सौदान सिंह, तेजस्वी सूर्या, मंगल पांडेय, देवेंद्र सिंह राणा, वनीत श्रीनिवासन, किश्न कपूर, संजय टंडन, सिकंदर कुमार,इंदु गोस्वामी, महेंद्र सिंह ठाकुर, पवन राणा, रश्मिधर सूद,राजीव बिंदल, पवन काजल, हर्ष महाजन और सरदार संदीप सिंह को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद निर्णय लिया गया है कि यदि पार्टी का कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में पाटÊ के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ेगा या पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी स्तर का नेता, पदाधिकारी या कार्यकर्ता क्यों न हो, यदि चुनावों में अनुशासनहीनता करते हुए पाया गया तो 6 वर्ष से पूर्व उसे किसी परिस्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

