Site icon Buziness Bytes Hindi

International Yoga day 2022 LIVE: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडावासियों के साथ किया योग

नोएडा। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज 21 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम पहुंचकर योग किया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारम्भ किया। इसके बाद विशाल योग शिविर में लगभग दो हजार से अधिक लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिन्होंने योग क्रिया कर लोगों को जागरूक किया। योग शिविर का आयोजन आयुष विभाग,  नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अलावा भारत विकास परिषद और नोएडा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के सहयोग से हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ सोसाइटियों और सेक्टरों में भी योग कैंपों के आयोजन किए गए। 

सुबह पांच बजे से पूरा स्टेडियम सामूहिक योग की आवाज से गूंज रहा था। लोग सामूहिक योग में  भाग लेने के लिए नोएडा स्टेडियम के फुटबाल मैदान में पहुंचने शुरू हो गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स स्टेडियम के अंदर और बाहर तैनात रहा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 7 बजे सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

Read also: International Yoga Day 2022: मैसूरू पैलेस में योगासन कर बोले पीएम मोदी,’जागरूकता की भावना पैदा करता है योग’

जेपी नड्डा के साथ बच्चे, महिलाओं और युवा समेत लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने योग शिविर में भाग किया। योग गुरु आचार्य डॉ. राजेश पंवार ने योग का शुभारंभ ओम से किया। योगगुरु ने प्राणायाम, सर्वांगासन,धुनरासन,वज्रासन,  भुजंगासन, पदमासन, अनुलोम विलोम, महामुद्रा, कपालभाति, हलासन, भद्रासन आदि योग क्रियाएं कराईं। उन्होंने आसनों के लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग जीवन को सुखमय व तनावमुक्त बनाने की एक सरल और सुगम प्रक्रिया है। इससे बिना किसी धन व्यय करे स्वयं को निरोज बना सकते हैंं इस अवसर जेपी नड्डा ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के दम को समझ रहा है। देश के सर्वागीण विकास के लिए जरूरी है कि हम योग के महत्व को समझे। भारत और प्रकृति का विकास योग के माध्यम से संभव है।

Exit mobile version