Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: जिसने की पार्टी की आलोचना उसका पार्टी से जुड़ना कोई खुशी की बात नहीं – भाजपा कार्यकर्ता

Gujarat Chunavi Dangal –  कल पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। वही हार्दिक के भाजपा में आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा देंखने को मिल रहा है। पार्टी के कई कार्यकर्ता हार्दिक की भाजपा में एंट्री से खिन्न गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह वही हार्दिक है जिसने आरक्षण आंदोलन के दौरान पार्टी के नेताओ को भला बुरा कहा पार्टी की आलोचना की और जनता के बीच पार्टी की छवि खराब करने का हर सम्भव प्रयास किया। वही आज उनका भाजपा से जुड़ जाना कोई खुशी की बात नहीं है हमारे लिए यह दुख का पल है। 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगे कहा की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। आज हार्दिक पटेल की भाजपा में एंट्री से तमाम भाजपाई कर्तकर्ताओ का मनोबल टूट गया है। पार्टी कार्यकर्ता जेनिश पटेल कहते हैं मैं पाटीदार समाज से आता हूँ और हार्दिक ने जब आंदोलन छेड़ा तो भाजपा के खातिर मैंने सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत तौर पर उनका विरोध किया और भाजपा के समर्थन में खड़ा रहा। लेकिन आज हार्दिक भाजपा परिवार का हिस्सा बन गए हैं। इससे हमारी भावनाएं आहत हुई है लेकिन हम शीर्ष नेताओं के फैसले को स्वीकार करते हैं क्योंकि इसके अलावा हमारे पास अन्य कोई विकल्प नहीं है।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल और राहुल के साथ क्यों मोदी चले गुजरात

उन्होंने हार्दिक को सलाह देते हुए कहा उम्मीद है आगामी समय मे वह खुद को बदल लेंगे और जिस प्रकार से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं उसी प्रकार वह भी पार्टी के प्रति समर्पित होंगे। वही हार्दिक के भाजपा में जुड़ने पर लिंबायत विधायक से आने वाले रूपेश देशमुख बोले उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने के पीछे हार्दिक की ही मजबूरी रही होगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत दल है उंसे किसी के समर्थन की आवश्यकता नहीं है।

Exit mobile version