Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा राष्‍ट्रीय महामंत्री दुष्‍यंत गौतम ने कहा,”कांग्रेस नेता लड़कियां छेड़ने जाते हैं मंदिर”

BJP National General Secretary Dushyant Gautam said, "Congress leaders go to temple to tease girls"

#image_title

देहरादून। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री और उत्‍तराखंड प्रभारी दुष्‍यंत गौतम ने विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान ने तूल पकड़ लिया है बीजेपी नेता दुष्‍यंत गौतम ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेसी नेता लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। जिसके बाद से उत्‍तराखंड की राजनीतिक में हलचल मच गई है। उनके इस बयान से कांग्रेस में आक्रोश है। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद मची हलचल से अब घमासान मचने के आसार हैं।

बीजेपी नेता ने ये बयान देकर कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया है। कांग्रेस ने भी इसे लपकने में देर भी नहीं लगाई। अब वह भाजपा के प्रति आक्रमक और मुखर हो गयी है। अब कांग्रेस इस मामले पर प्रेस वार्ता करने वाली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने से पहले भाजपा नेताओं को खुद अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने बीजेपी नेता गौतम के बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की गंदी सोच करार दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के दौरे के दूसरे दिन सरकार व संगठन के मध्य बेहतर तालमेल को लेकर बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री आवास में चल रही इस बैठक में गौतम के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मीटिंग, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद रहे।

Exit mobile version