Site icon Buziness Bytes Hindi

BJP MP के बिगड़े बोल, तो क्या वेटिकन और मक्का में निकलेगी शिव बारात

nishikant dube

झारखण्ड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी की है. दरअसल देवघर में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात का मार्ग प्रदेश हेमंत सरकार बे बदल दिया है जिसपर भाजपा सांसद बहुत नाराज़ हैं और उन्होंने अपनी टिप्पणी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया है कि शिव बारात देवघर में नहीं तो क्या वेटिकन और मक्का में निकलेगी। भाजपा सांसद ने इस मामले को झारखण्ड हाईकोर्ट भी ले गए हैं.

पतन के रास्ते पर है हेमंत सोरेन सरकार

भाजपा सांसद ने गुरुवार को ट्वीट करके झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि देवघर भगवान शिव की नगरी है. उन्होंने कहा कि देवघर का अर्थ है कि भगवान शंकर जो यहां के कण-कण में वास करते हैं. शिव बारात निकालने की परंपरा यहाँ हजारों साल से चली आ रही है. अगर भगवान शिव की नगरी देवघर में ‘शिव बारात’ नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी? क्या ईसाईयों के वेटिकन में, या फिर मुस्लिमों के मक्का में? उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अहंकारी बताते हुए कहा कि शिव बारात को बाधित करके यह सरकार अपने पतन के रास्ते पर आगे बढ़ चली है. उन्होंने कहा कि बाबा की नगरी में किसी का अहंकार नहीं चलता.

राहुल के खिलाफ दिया है विशेषाधिकार हनन का नोटिस

बता दें कि निशिकांत दुबे भाजपा के वही सांसद हैं जो लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ विशाधिकार हनन का नोटिस लाये हैं. इन्होने आरोप लगाया है कि राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री पर जो आरोप लगाए हैं वो बेबुनियाद है, उन्होंने संसद को गुमराह किया है इसलिए उनपर कार्रवाई होना चाहिए। निशिकांत दुबे ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर राहुल गाँधी या तो अपने आरोपों को साबित करें या फिर सार्वजनिक् रूप से संसद से माफ़ी मांगें अन्यथा उनकी सदस्यता जा सकती है.

Exit mobile version