Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: BJP सांसद ने पुलिस को पीटा! प्रभारी को जिंदा जलाने की धमकी पर FIR दर्ज

4j5

UP News: यूपी के कन्नौज में अपहरण के आरोपी को चौकी पहुंचे भाजपा सांसद ने पुलिस को पीटा। भाजपा सांसद के साथ आई भीड़ ने चौकी का घेराव करते हुए प्रभारी को जिंदा जलाने की धमकी दी। देर रात तक घटनाक्रम के बाद चौकी पर मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस की ओर से सांसद और समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सपा और अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा को इस मामले में घेरना शुरू कर दिया है।

कन्नौज में चौकी का घेराव करने और पुलिसकर्मियों से मारपीट पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक सहित 10 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। सभी पर अपहरण के आरोपी को चौकी से छुड़ाने का आरोप है।

चौकी प्रभारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सदर कोतवाली की मंडी चौकी के प्रभारी हाकिम सिंह ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह रात करीब 12 बजे सब इंस्पेक्टर सुरेश शुक्ला, कांस्टेबल सुभाष कुमार के साथ मंडी गेट पर थे। इसी दौरान तलैया चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने मोबाइल पर बताया कि उन्नाव पुलिस ने अपहरण मामले में पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े आरोपियों से मंडी चौकी में पूछताछ करने के बाद उन्नाव पुलिस रवाना होने लगी। इसी समय कुछ लोग पहुंचे और पुलिस टीम के साथ मारपीट कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। शिकायत के मुताबिक सांसद सुब्रत पाठक ने चौकी प्रभारी को धमकी दी और कहा कि टीम को 15 मिनट में बुला ले। नहीं तो चौकी पहुंचकर तुझे आग लगा दूंगा। इसके बाद सांसद पाठक मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसपी ने इस मामले की जांच बैठा दी है।

मोबाइल बना पुलिस से भिड़ंत की वजह

सदर कोतवाली के प्रेम नगर करीमपुर निवासी दीपू अपने छोटे भाई नीलेश के साथ उन्नाव के औरास कस्बे में रहता है। वह कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाता है। बताते हैं कि नीलेश से मोबाइल को लेकर सरायमीरा के प्रभाकर का विवाद हो गया था। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे चारों युवक औरास पहुंचे और नीलेश को बाइक पर बैठाकर ले आए।

उधर पीड़ित के भाई दीपू ने थाना में भाई नीलेश के अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नीलेश को सकुशल बरामद कर लिया। इसी के साथ पांच युवकों को हिरासत में ले लिया था। यहीं से बात बिगड़भ्पु और मारपीट तक पहुंच गई।

Exit mobile version