Site icon Buziness Bytes Hindi

The Ghost: भाजपा सांसद ने राहुल गाँधी को बताया प्रेत

nishikant

झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे आज लोकसभा में राहुल गाँधी के भाषण से बहुत नाराज़ नज़र आये यहाँ तक कि उन्होंने कांग्रेस नेता की तुलना प्रेत से कर दी. डॉक्टर निशिकांत दुबे ने कहा कि संसद में एक प्रेत आया और बोलकर चला गया. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस से 11 सवाल भी पूछे हैं. दरअसल राहुल गाँधी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में बहुत खुलकर अडानी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच रिश्तों के लेकर सवाल पूछे जिसमे सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर दोनों के बीच रिश्ता क्या कहलाता है. राहुल ने कहा था कि पहले अडानी के जहाज़ में मोदी जी जाते थे और आज मोदी जी के जहाज़ में अडानी जाते हैं.

कांग्रेस के समय अडानी को ऑस्ट्रेलिया में मिला टेंडर

डॉक्टर निशिकांत दुबे ने कहा कि एक प्रेत सदन में आया और बोलकर चला गया. उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार रहते समय अडानी को ऑस्ट्रेलिया में कोयले का टेंडर मिला. उन्होंने सदन में फोटो दिखाते हुए गहलोत, ओमान चांडी, कमलनाथ के साथ अडानी के रिश्तों का ज़िक्र करते हुए कहा सौ चूहे खाकर हज को चले हो. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर नियम बदलने, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. डॉक्टर निशिकांत दुबे ने यह भी स्पष्ट किया मैं अडानी का प्रवक्ता नहीं हूं जिन तथ्यों को राहुल गांधी गलत तरीके से सदन के सामने रखकर चले गए मैं उन तथ्यों को सही तरीके से सदन के सामने रख रहा हूं .

कांग्रेस से किये 11 सवाल

निशिकांत ने अर्जुन सिंह की किताब को कोट करते हुए भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र किया और कहा कि एंडरसन को कांग्रेस ने भगाया, मैंने नहीं निशिकांत दुबे ने कांग्रेस से 11 सवाल भी पूछे हैं जिसमें पूछा गया कि राहुल गांधी प्रेत हैं कि नहीं, प्रणब मुखर्जी संघ के कार्यक्रम में जाते रहे वे आपके सदस्य हैं कि नहीं. नरसिम्हाराव बालासाहब देवरस के घर में रहे कि नहीं। निशिकांत दुबे ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप सिद्ध कर दोगे कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद एक प्लेन से किसी विदेश दौरे पर गए तो उसी समय लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे.

Exit mobile version