नोएडा। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर सीएम योगी के खास अफसर अवनीश अवस्थी को फोन पर गुस्से में खूब खरी सुनाई। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह मुख्यमंत्री योगी के इस सीनियर अफसर से गुस्से में बात करते दिखाई दे रहे हैं। महेश शर्मा ने फोन पर यहां तक कह दिया था कि हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है कहते हुए कि प्रदेश में हमारी सरकार है। गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा का ये वीडियो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विट किया है। जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वो सीएम योगी का ये खास अफसर कौन था। जिसे महेश शर्मा ने गुस्से में बात की।
नोएडा की ओमेक्स सिटी सोसायटी का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ। जिसमें एक भाजपा नेता सोसायटी की एक महिला से अभद्रता करते हुए नजर आया है। ये भाजपा नेता महिला को गाली दे रहा है। इस आरोपी भाजपा नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही ये फरार चल रहा है। श्रीकांत भाजपा का नेता है। हालांकि अब भाजपा इसे खारिज कर चुकी है। फरार चल रहे श्रीकांत ने गत रविवार को अपने बदमाशों को सोसायटी भेजा था। जिन्होंने सोसायटी में रहने वालों को धमकाया था। इससे स्थानीय लोग भड़क उठे। खबर जैसे ही फैली तो नोएडा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा सोसायटी पहुंचे। लोगों ने उनसे शिकायत की तो सांसद का पारा गरम हो गया। तुरंत उन्होंने एक सीएम योगी इस अफसर को फोन लगाया और मीडिया के सामने ही जोर से बातें करने लगे।
सांसद ने फोन पर यहां तक कहा कि आप पूछिए कमिश्नर से। मैं और हमारे जिलाध्यक्ष यहां पर हैं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि प्रदेश में आज हमारी सरकार है। पता करिए उनसे कि कैसे 15 लड़के इस सोसायटी में आए। भाजपा सांसद ने कहा कि अवनीश अवस्थी जी देखिए आप। इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है। सांसद महेश शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ये बर्दाश्त नहीं होगा यहां पर बदतमीजी हो रही है। हम यहां ऐसी-तैसी करा रहे हैं और कमिश्नर कमरे के अंदर बैठे हैं। फोन पर सांसद महेश शर्मा ने सीएम योगी के विश्वस्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का नाम लिया। बता दें कि अवनीश अवस्थी आज योगी सरकार में सबसे मजबूत अफसरों में से हैं। उन्हें उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद करीबी माना जाता है। अवनीश अवस्थी मौजूदा समय उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ;गृह विभाग हैं। 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा ;अधिकारी के पास उत्तर प्रदेश पुलिस और जेल की भी जिम्मेदारी है। अवस्थी के पास सूचना विभाग की जिम्मेदारी थी और एक महीने पहले ही ऊर्जा विभाग का प्रभार भी मिला था।
