भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने किया आत्महत्या का प्रयास

उत्तर प्रदेशभाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने किया आत्महत्या का प्रयास

Date:


भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने किया आत्महत्या का प्रयास

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी सासंद कौशल किशोर की बहू और आयुष की पत्नी ने सांसद के घर के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया है. आत्महत्या के प्रयास से पहले सांसद की बहू ने एक वीडियो जारी कर जान देने की बात कही है और पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाए. घटना के बाद सांसद की बहू अंकिता को फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया गया है.

वीडियो में क्या बोलीं अंकिता
अंकिता ने अपनी वायरल वीडियो में कहा था कि मैं किसी से लड़ नहीं सकती हूं, तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक है. मेरी कोई सुनने वाला नहीं है. मैंने तुम्हें आजतक किसी को हाथ नहीं लगाने दिया तो तुम्हें मार कैसे सकती हूं. तुमने और तुम्हारे घर वालों ने मुझे जीने के लिए नहीं छोड़ा है. उन्होंने अपने वीडियो में आगे कहा कि गैस का सिलेंडर नहीं भरवाया गया, घर का रेंट नहीं दिया गया. एक बार भी तुम लोगों ने नहीं सोचा कि क्या खाऊंगी मैं. अंकिता ने वीडियो में आगे कहा कि अगर तुम मेरे पास नहीं आओगे तो मैं जा रही हूं और तुम मुझे हमेशा याद रखोगे और सोचोगे कि मुझसे ज्यादा चाहने वाला तुम्हें कोई और नहीं मिलेगा. मैं मरने जा रही हूं, जिसके जिम्मेदार तुम और तुम्हारे परिवार के लोग हैं.

आयुष को मारी गयी थी गोली
बता दें कि हाल ही में आयुष को गोली मारी गई थी, जिसपर पता चला था कि आयुष पर गोली उनके साले ने ही चलाई थी. इस घटना के सामने आने के बाद आयुष द्वारा भी वीडियो जारी किए गए. इन मामलों के सामने आने के बाद से ही यह विवाद सुर्खियों में बना हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...