Site icon Buziness Bytes Hindi

BJP MP ने राहुल के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

rahul

ओडिशा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस दिया है. स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में उन्होंने कांग्रेस नेता पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है. पत्र में कहा गया है कि राहुल गाँधी ने 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी पर बिना किसी प्रमाण के अपमानजनक और मानहानिकारक आरोप लगाए हैं. पत्र में उन्होंने राहुल गाँधी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है.

राहुल को दी थी चुनौती

निशिकांत दुबे ने कल राहुल गाँधी के भाषण के दौरान और बाद में राहुल गाँधी पर हमले किये थे और उन्हें चुनौती भी दी थी. स्पीकर को लिखे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि राहुल गाँधी ने लोकसभा में अपने बयानों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया, किसी भी दस्तावेज़ी साक्ष्य के बिना कल लोकसभा में दिया गया उनका भाषण गुमराह करने वाला था इसलिए सदन की अवमानना के अलावा सदन के सदस्यों के विशाधिकार का उल्लंघन भी है, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ऐसी टिप्पणियां की हैं जो अपमानजनक, मानहानिकारक हैं, इसलिए उनकी मांग है कि राहुल गाँधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​​​के लिए फ़ौरन कार्रवाई की जाय.

राहुल ने कल मोदी सर्कार पर किये थे हमले

बता दें कि कल राहुल गांधी ने संसद में केंद्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री और अडानी के रिश्तों को लेकर ज़ोरदार प्रहार किये थे. उन्होंने अडानी और प्रधानमंत्री के बीच रिश्तों के बारे में सवाल पूछा था, राहुल ने साफ़ तौर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था. उन्होंने लोकसभा में अडानी और मोदी के रिश्तों की सच्चाई बताते हुए एक फोटो भी दिखाई थी जिसपर स्पीकर ने भी ऐतराज़ जताया था. राहुल गाँधी के इस भाषण के बाद BJP संसद रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के भाषण को शर्मनाक बताया था.

Exit mobile version