पटनाः भाजपा विधायक विजय सिन्हा नवगठित बिहार विधानसभा के नए स्पीकर होंगे। भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा के अध्यक्ष निर्वाचित होने की प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने घोषणा की। एनडीए प्रत्याशी को 126 और महागठबंधन उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को 114 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी ने एनडीए प्रत्याशी को वोट किया। बिहार में ऐसा पांच दशक के बाद हुआ है, जब स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ हो।
लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्पीकर की कुर्सी तक पहुंचाया। दोनों ने विजय सिन्हा को बधाई दी। पूर्व मंत्री विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई थी। बता दें कि पिछली सरकार में सिन्हा श्रम संसाधन मंत्री थे। लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन आखिरी समय में पार्टी ने निर्णय पलट दिया।
महागठबंधन के अवध बिहारी चौधरी को 12 वोटों से हराया
एनडीए के विजय सिन्हा ने महागठबंधन के अवध बिहारी चौधरी को 12 वोटों से हरा दिया। इस तरह विजय कुमार सिन्हा 17वीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने गए, नये विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुर्सी संभाल ली है, इससे पहले दो बार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बिहार विधानसभा मतदान हो चुका है. पिछली बार 51 साल पहले मतदान हुआ था।

