Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा विधायक ने सीएम से कहा, किसानों का दुख अब देखा नही जा रहा


भाजपा विधायक ने सीएम से कहा, किसानों का दुख अब  देखा नही जा रहा

लखीमपुर खीरी। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ किसानों के हक में फैसले लेने और गन्ना भुगतान कराने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के विधायक किसानों के हक में आवाज बुलंद कर रहे है। लखीमपुर खीरी के पलिया से विधायक रोमा साहनी ने सीएम से गुहार लगाते हुए कहा है कि किसानों को दुख देखा नहीं जा रहा।

Read also: मां अन्नपूर्णा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्राण-प्रतिष्ठा

भाजपा विधायक रोमी साहनी ने एक वीडियो जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों के समर्थन में गुहार लगाई है।

वीडियो में भाजपा विधायक ने कहा कि पलिया व गोला विधानसभा में चल रही बजाज की चीनी मिलों ने एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी किसानों को बेचे गए गन्ने का भुगतान नहीं किया है। मिलों ने 30 नवंबर तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था मगर किसानों को निराशा के अलावा कुछ नही मिला है।

विधायक ने कहा कि भुगतान न होने पर किसान धरने पर बैठे हैं। दोनों मिले बंद हैंऔर गन्ना समितियों पर ताला लटक रहा है। बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गयी हैं। ऐसे हालात में किसान जीने लायक नहीं बचेगा।

विधायक रोमा साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अब उनसे किसानों का दुख देखा नही जा रहा है। उन्होंने सीएम से आपातकालीन बैठक बुलाकर गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की है।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में क्या मिथक तोड़ पायेगी भाजपा

विधानसभा चुनाव के प्रचार में जगह-जगह रैलियां कर रहे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों का पूर्ण गन्ना भुगतान कराने का दावा कर रहे हैं। लेकिन उन्हीं की पार्टी के विधायक का यह बयान सीएम के दावों को झुठला रहा है। विपक्ष की भाजपा विधायक के इस बयान को मुद्दा बनाकर योगी सरकार को मुश्किल में डाल सकता है।

Exit mobile version