Site icon Buziness Bytes Hindi

ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाजपा विधायक ने मांगी वोट तो लगे मुर्दाबाद के नारे,उल्टे पांव लगाई दौड़


ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाजपा विधायक ने मांगी वोट तो लगे मुर्दाबाद के नारे,उल्टे पांव लगाई दौड़

— विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव काफी रोचक दौर में पहुंच गया है। कहीं पर भाजपा समर्थक गांव के बाहर पोस्टर और बैनर लगा रहे हैंं तो कहीं भाजपा विधायक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर के स्याना विधानसभा सीट का है।

बुलंदशहर। स्याना विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनको अपने ही क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा विधायक इस बार भी स्याना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। बताया जाता है कि इस बार भाजपा विधायक का कड़ा विरोध ग्रामीण इलाकों में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब विधायक की जरूरत पड़ी तब तो दिखाई नहीं दिए आज वोट मांगने आ रहे हैं।

Read also: भाजपा विधायक ने की मुस्लिम जोड़े की शादी में मदद

ग्रामीण मतदाताओं के इन विरोधी सुरों ने भाजपा प्रत्याशी की हालत खराब की हुई है। बेचारे हाथ पांव जोड़ते हुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसी कोशिश में जब वे एक गांव में वोट मांगने पहुंचे तो भाजपा प्रत्याशी और विधायक को देखकर ग्रामीणों ने आपा खो दिया। विधायक को देखते ही ग्रामीणों ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये और विधायक को गांव में नहीं घुसने दिया। हालांकि विधायक जी ने ग्रामीणों के सामने खूब हाथ जोड़े लेकिन ग्रामीण नहीं पिघले। जब तक कि भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वहां से चले नहीं गए तब तक मुर्दाबाद के नारे लगते रहे।

Read also: यूपी के 169 विधानसभा क्षेत्रों में वीआईपी फूलन देवी की प्रतिमाएं बांटेगी

पूरा मामला बुलंदशहर की स्याना विधानसभा क्षेत्र के नंगला मदारीपुर गांव का है। स्याना विधानसभा से 2017 में देवेंद्र सिंह लोधी विधायक बने थे। इस बार भी पार्टी ने देवेंद्र सिंह लोधी केा ही टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी जब नंगला मदारीपुर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको गांव के बाहर ही घेर लिया। भाजपा प्रत्याशी के सामने ही ग्रामीणों ने उनके मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों में अपने प्रति भारी नाराजगी देख विधायक ने अपने समर्थकों के साथ वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि विधायक बनने के बाद एक बार भी देवेंद्र लोधी गांव नहीं आए। गांव की सड़क् टूटी है और यहां पर एक भी हैंडपंप नहीं लगवाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब काम की बारी आती है तो गांव को दूसरी विधानसभा क्षेत्र में बताया जाता है जबकि वोट मांगने के दौरान विधायक जी गांव केा अपने क्षेत्र का बताते हैं। इससे पहले मेरठ के छुर गांव में भी भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव किया था।

Exit mobile version