Site icon Buziness Bytes Hindi

Gangster Sanjeev Jeeva murder: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या

ju714

Gangster Sanjeev Jeeva murder: राजधानी लखनऊ की कोर्ट परिसर में आज बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के दौरान एक बच्ची को गोली लगी है। संजीव जीवा को गोली मारने का आरोपी वकील की ड्रेस में था। हत्यारोपी की पहचान विजय यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद को भी गोली लगी है। हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोर्ट परिसर में गोेली चलते ही मची भगदड़

लखनऊ कोर्ट परिसर में हमलावर वकील की ड्रेस में थे। कचहरी परिसर में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था। आज उसकी कोर्ट में पेशी थी।
कोर्ट में गैंगस्टर की हत्या होने पर कानून व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कोर्ट में हत्या पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गया है। प्रदेश में पुलिस का अपना डीजीपी नहीं है। कार्यवाहक डीजीपी के भरोसे यूपी पुलिस चल रही है। ऐसा में तीसरी बार प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। अखिलेश ने कहा कि क्या दिल्ली और लखनऊ का इंजन आपस में टकरा रहे हैं। लखनऊ में महिलाएं भी असुरक्षित हैं। हर जिले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अपराध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरठ में महिला वकील की हत्या हुई है। कन्नौज के सांसद ने चौकी में घुसकर पुलिस को पीट है। कचहरी में हत्या हो रही हैं। सवाल यह नहीं है कि कौन मरा सवाल ये है कि कहां पर ये हत्याएं हो रही हैं। कोर्ट में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। भाजपा के लोग ही मंदिरों में मांस रखवा रहे हैं और खुद ही दंगा कर रहे हैं।

Exit mobile version