Site icon Buziness Bytes Hindi

सिसौली में भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी पर फेंकी कालिख

मेरठ। गांव सिसौली में शनिवार को जन कल्याण समिति की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना भाजपा विधायक उमेश मलिक का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान गांव के लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर काला तेल भी फेंका गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए। सैकड़ों गांववालों की भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेरने का भी प्रयास किया गया। जिसके बाद विधायक और दूसरे लोगों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

हुआ पत्थरों से हमला
उमेश मालिक दोपहर को अपनी सफेद स्कोर्पियो में सवार होकर सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।इस दौरान गांव के लोगों ने अचानक ने नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। वहीं उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया। जानकारी के अनुसार पथराव में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए जबकि उनके चोट लगने की भी आशंका है।

भाकियू पर लगाया आरोप
सिसौली में हुए हमले पर भाजपा विधायक ने भारतीय किसान यूनियन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला भाकियू के लोगों द्वारा किया गया है। हमले में उनके सहायक और सुरक्षाकर्मी को भी चोट लगी है। जबकि कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी काली हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंची और जांच शुरू की गई है। उमेश मलिक ने कहा कि वह इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

Exit mobile version