भाजपा मंत्री ने बताया कोरोना को रात का कीड़ा

उत्तर प्रदेशभाजपा मंत्री ने बताया कोरोना को रात का कीड़ा

Date:


भाजपा मंत्री ने बताया कोरोना को रात का कीड़ा

  • कहा, हमारी सभाएं तो शाम 7 बजे तक खत्म हो जाएंगी

हमीरपुर। एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, देश के अनेक राज्य पाबंदियों का शिकार हो चुके हैं, ओमीक्रोन का खतरा सिर पर मंडरा रहा है वहीं भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि कोरोना तो रात का कीड़ा है। हमें खतरा नहीं है क्योंकि हमारी सभाएं तो शाम 7 बजे तक खत्म हो जाती हैं।

Read also: कई देशों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सतर्कता जरूरी – मुख्यमंत्री

हमीरपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा आज शहर में निकली और चैरा देवी मंदिर प्रांगण में सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि को गिनाया और 2022 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में फिर से लौटने का दावा किया। इनसे इतर जन विश्वासयात्रा के संयोजक और केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने एक अनोखा ही दावा कर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री का कहना है कि कोरोना तो रात का कीड़ा है इसलिए हमारी यात्रा और सभाओं से कोरोना का संक्रमण नहीं बढ़ेगा। क्योंकि हमारी सभाएं तो शाम 7 बजे तक खत्म हो जाती हैं।

Read also: केंद्रीय मंत्री का राज्यों से आग्रह, सीबीआई पर चुनिंदा भरोसा न करें

केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री का यह कहना निश्चित ही अनोखी बात है। अपनी बातों को और अपने कार्यों को किसी भी प्रकार सही साबित करने के लिए नेता अनेक बार अनोखे तर्क दे देते हैं। लेकिन कोरोना का रात का कीड़ा बता कर भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने तो सभी विशेषज्ञों को भी फेल कर दिया है। अगर केंद्रीय राज्यमंत्री की माने तो सिर्फ रात में ही कोरोना का संक्रमण फैलता है। यानि की दिन में इसका कोई खतरा नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...